Uttarakhand

उत्तराखंड : BJP सांसद अनिल बलूनी लैंडस्लाइड में बाल-बाल बचे, हाईवे पर मलबा गिरने से रुका काफिला

देहरादून/चमोली, 18 सितंबर 2025:

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बुधवार देर शाम एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार चमोली और रुद्रप्रयाग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद सांसद बलूनी का काफिला ऋषिकेश लौट रहा था। इसी दौरान बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर देवप्रयाग के समीप अचानक भारी भूस्खलन हो गया।

हाईवे पर पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने लगे, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सांसद का काफिला रोक दिया गया और वाहन खड़े कर दिए गए। घटना के दौरान मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:

भूस्खलन के कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। बाद में एनएचआईडीसीएल और आपदा प्रबंधन दल ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। फिलहाल हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

हादसे के बाद सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड की पहाड़ी परिस्थितियां बेहद संवेदनशील हैं। लगातार हो रही अतिवृष्टि व भूस्खलन राज्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेज करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें  Mission 2027 : कार्यकर्ता जनता से करें संवाद, कुमारी शैलजा बोलीं- विधानसभा क्षेत्रों में होगी प्रभारियों की नियु्क्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link