Culture

दर्दनाक : सुल्तानपुर में गला रेतकर मासूम की हत्या, खंडहर में छिपाया शव

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 19 दिसंबर 2024:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में पांच वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मासूम का शव घर से कुछ दूर खंडहर में मिला। वह बुधवार दोपहर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

खेलते समय हो गया था लापता

ये भी पढ़ें:

यह सनसनीखेज वारदात गोसाईंगंज क्षेत्र के सोनवातारा गांव में हुई। गांव के अरविंद का पांच वर्षीय पुत्र अखिल बुधवार दोपहर 12 बजे खेलते समय घर से लापता हो गया। काफी देर तक अखिल नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

घरवाले गुरुवार सुबह भी बच्चे की तलाश कर रहे थे कि घर से कुछ दूर श्याम लाल के खंडहर मकान में उसका शव मिला। बच्चे के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले। आशंका है कि गला रेतकर बच्चे की हत्या की गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ गोसाईंगंज पुलिस गांव पहुंची और जांच की।

कक्षा एक में पढ़ता था मासूम

ग्रामीणों के मुताबिक अखिल कक्षा एक का छात्र था। उसके पिता बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। सीओ जयसिंहपुर रमेश कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  दर्श अमावस्या पर पीपल के नीचे दीपक जलाएं, दूर होंगी सारी बाधाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link