Uttar Pradesh

चूहों का हैरतअंगेज कारनामा

हरदोई, 11 सितंबर 2024

यूपी के हरदोई जिले के अंतर्गत आने वाले शाहाबाद में चूहों ने आधी रात को अधिकारियों की नींद उड़ा दी। दरअसल चूहों ने आधी रात में शाहाबाद बस स्टैंड पर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का इमरजेंसी  अलार्म बजा दिया। रात के वक्त इमरजेंसी अलार्म बजने से मौके पर आस-पास के लोग पहुंच गए और भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी आ गई। 

शाहाबाद के बस स्टैंड पर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में रात करीब एक बजे इमरजेंसी अलार्म बजने लगा। आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और बैंक के कैशियर को बुलाकर रात में ही बैंक खुलवाया गया। हालांकि जब बैंक के अंदर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली, तब जाकर पुलिस ने चैन की सांस ली। 

बैंक के कैशियर ने रात में ही पूरी बैंक का मुआयना किया और सभी चीजें दुरुस्त पाई गईं। इसके बाद ये बात सामने आई कि बैंक में चूहों का आतंक है और उन्हीं की वजह से ये इमरजेंसी अलार्म बजा होगा। जब तक बैंक में चेकिंग पूरी नहीं हो गई, तब तक बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : राणा सांगा के अपमान पर भड़का आक्रोश… सांसद रामजी लाल सुमन का फूंका पुतला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link