Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : कुत्ते के बच्चे को बचाने की कोशिश में खड़े ट्रक में जा घुसी कार, हादसे में 3 की मौत

झाँसी, 22 जनवरी 2025

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के इस जिले में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बताया कि यह दुर्घटना शाम को झाँसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बबीना क्षेत्र में हुई, उन्होंने बताया कि एक पिल्ले को बचाने की कोशिश में कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार ने बताया कि झांसी जिले के चिरगांव इलाके के सिया गांव के रहने वाले करण विश्वकर्मा की मंगलवार को ललितपुर में एक महिला से सगाई हुई थी. सगाई के बाद वह दो साथियों के साथ कार से चिरगांव लौट रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े छह बजे बबीना टोल प्लाजा के पास अचानक एक कुत्ते का बच्चा गाड़ी के सामने आ गया।

अधिकारी ने बताया कि जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकरायी.

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा और उनके साथी – प्रद्युम्न सेन और प्रमोद यादव – की मौके पर ही मौत हो गई और घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ितों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि शवों को जेसीबी मशीन की मदद से कार के क्षतिग्रस्त अवशेषों से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें  क्रिकेट : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए होगा टीम का ऐलान, टिकीं सबकी निगाहें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button