NationalUttar Pradesh

वाराणसी : प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण में खुली सफाई व्यवस्था की पोल… अफसरों को दी ये हिदायत

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 24 जनवरी 2025:

यूपी दिवस समारोह में वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को कांशीराम आवासीय कालोनी और मलदहिया मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी और अन्य अव्यवस्थाएं देख नाराज हुए मंत्री ने नगर आयुक्त को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को सीवर, सड़क और सफाई व्यवस्था 24 घंटे में सुधारने की हिदायत दी।

ये देख मंत्री बोले, ऐसे निरीक्षण का क्या मतलब?

ये भी पढ़ें:

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना निरीक्षण के लिए मलदहिया मलिन बस्ती पहुंचे जहां पहले से साफ-सफाई करने के साथ चूने का छिड़काव किया गया था। ये देख मंत्री ने कहा कि यह साफ-सफाई उनके आने पर की गई। ऐसे निरीक्षण का क्या मतलब है। इसके बाद शिवपुर इंद्रपुर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी पहुंचे मंत्री
का सामना गंदगी, टूटी सीवर लाइन और जर्जर दीवारों से हुआ। इस पर मंत्री ने नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई और साफ-सफाई करने का निर्देश दिया।

व्यवस्था में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने शिवपुर राजकीय अस्पताल परिसर के कूड़ाघर का भी निरीक्षण किया। वहां पर भी गंदगी देख कर नाराजगी जताई। कहा कि दोबारा यहीं निरीक्षण करने आऊंगा। अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

यूपी दिवस समारोह में बताईं सरकार की उपलब्धियां

यूपी दिवस समारोह में शामिल हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया। लोगों से सरकार के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के नेता और अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन बना भरोसे का मंच : CM योगी ने सुनी फरियाद, अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button