Uttar Pradesh

वाराणसी : सड़क पर मजार आवागमन में बनी थी रोड़ा, चंद सेकेंड में हटाया वर्षों पुराना अतिक्रमण

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 6 अगस्त 2025:

यूपी के वाराणसी के भोजूबीर-सिंधोरा रोड स्थित मीरापुर बसही इलाके में सड़क पर बनी एक मजार को प्रशासन ने महज चंद सेकेंड में ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही वर्षों पुराने अतिक्रमण और सड़क हादसों की आशंका से लोगों को निजात मिल गई।

स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि सड़क किनारे बनी मजार रास्ते को संकरा कर रही थी, जिससे हादसे हो रहे थे। मजार हटाने की कार्रवाई से पहले इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल मुस्तैद कर हालात नियंत्रित किए।

मजार हटाने की मांग को लेकर कई बार प्रशासन को पत्र लिखने वाले वकील विनीत सिंह के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई। विनीत का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई मंदिर हटाए गए, लेकिन दबाव के चलते इस मजार को अब तक नहीं हटाया गया था।

विनीत को गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल का करीबी माना जाता है, जिससे इस मामले के राजनीतिक और धार्मिक रूप लेने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें  डिजिटल हुई आंगनबाड़ी : योगी सरकार ने 69,804 स्मार्टफोन बांटे, 18,440 को मिली नौकरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button