एंटरटेनमेंट डेस्क, 26 मई 2026:
बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान के फैंस के लिए सोमवार का दिन बेहद चौंकाने वाला रहा। सुपरस्टार का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक प्लेटफॉर्म से गायब हो गया। उनके प्रोफाइल पर जाने पर यूजर्स को ‘यूजर नॉट फाउंड’ का एरर मैसेज दिखाई दे रहा था। इस घटना से सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस के बीच हड़कंप मच गया।
30 मिनट तक नहीं दिखाई दिया अकाउंट
सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं ऐसे में इस तरह घटना होने से उनके फैंस का चिंतित होना लाजमी है। सलमान खान का इंस्टाग्राम हैंडल @beingsalmankhan करीब आधे घंटे तक पूरी तरह से इनएक्टिव रहा। इस दौरान न तो उनकी कोई पुरानी पोस्ट दिखाई दे रही थी और न ही उनका प्रोफाइल पेज खुल रहा था। अचानक हुए इस बदलाव से फैंस काफी परेशान हो गए और x अकाउंट पर सलमान खान ट्रेंड करने लगा।

हैकिंग या टेक्निकल ग्लिच क्या थी वजह?
अकाउंट गायब होते ही सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया। लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे क्योंकि कुछ फैंस को डर था कि कहीं अभिनेता का अकाउंट हैक तो नहीं हो गया वहीं कुछ का मानना था कि यह इंस्टाग्राम का कोई तकनीकी ग्लिच (तकनीकी खराबी) हो सकता है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए भी फैंस काफी चिंतित नजर आए।
पैपराजी पर जमकर बरसे सलमान
ये घटना अकाउंट गायब होने से पहले की है। यह घटना पिछले हफ्ते मंगलवार की है जब सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें देखते ही पैपराजी ने उनकी आने वाली फिल्म मातृभूमि को शोर मचाना शुरू कर दिया। सलमान खान पैपराजी की इस हरकत से भड़क गए। सलमान ने पैपराजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। फैंस इस बात का कयास लगाने लगे कि सलमान ने गुस्से में कहीं खुद ही अपना अकाउंट तो डिलीट नहीं कर दिया।
ऐसे लाइव हुआ फिर से अकाउंट
अचानक अकाउंट बंद हो जाने से फैंस के दिलों में हलचल तो मच ही गई थी लेकिन अच्छी की बात यह रही कि यह समस्या ज्यादा देर तक नहीं टिकी। करीब 30 मिनट के सस्पेंस के बाद सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से लाइव हो गया। अकाउंट रीस्टोर होते ही फैंस ने राहत की सांस ली। उनके सभी पोस्ट, वीडियो और फॉलोअर्स सुरक्षित हैं।
क्या सलमान ने खुद डिएक्टिवेट किया अकाउंट
सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरों व फिल्मों के अपडेट्स शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 72 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग होने के कारण ही महज 30 मिनट के लिए अकाउंट गायब होने पर इंटरनेट पर हलचल मच गई। फिलहाल इस पूरे मामले पर सलमान खान की पीआर टीम या इंस्टाग्राम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि यह अकाउंट खुद डिएक्टिवेट किया गया था या यह कोई तकनीकी गड़बड़ी थी।






