Sports

LSG करेगी खेल खराब या RR मारेगी बाजी? जयपुर में आज तय होगा राजस्थान रॉयल्स का भविष्य

रियान पराग की कप्तानी और टीम के जज्बे की असली परीक्षा, प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी आरआर

स्पोर्ट्स डेस्क, 19 मई 2026:

आईपीएल 2026 मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद लखनऊ का मनोबल काफी ऊंचा है और वे टूर्नामेंट का अंत सम्मानजनक तरीके से करना चाहेगी। लखनऊ के लिए यह सिर्फ सम्मान की लड़ाई है लेकिन राजस्थान के लिए यह मैच उनकी पूरी सीजन की मेहनत का फैसला करेगा।

आरआर के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला फाइनल जैसा है। टीम को पिछले कुछ मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है जिसके कारण वे टॉप 4 से नीचे खिसक गए हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे। बल्लेबाजी की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी और कप्तान रियान पराग शानदार फॉर्म में हैं लेकिन उन्हें यशस्वी जायसवाल और अन्य बल्लेबाजों से मजबूत साझेदारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की रफ्तार लखनऊ के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 11.54.10 AM (1)

राजस्थान रॉयल्स हारती है तो क्या होगा

अगर आज राजस्थान रॉयल्स (आरआर) लखनऊ से हार भी जाती है तो वह आज ही टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं होगी। हालांकि उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। हार के बाद राजस्थान के 13 मैचों में 12 अंक ही रह जाएंगे। आरआर को अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को हर हाल में और बहुत बड़े अंतर से हराना होगा ताकि उनके 14 अंक हो सकें। 14 अंकों पर पहुंचने के बाद भी राजस्थान सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 11.54.10 AM

राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा कि वे अपने मैच हार जाएं अगर अन्य टीमों के भी 14 अंक रह जाते हैं तो फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। आज राजस्थान की हार उसके रन रेट को नुकसान पहुंचाएगी। संक्षेप में कहें तो आज की हार से राजस्थान का ऑफिशियल एलिमिनेशन नहीं होगा लेकिन प्लेऑफ की रेस में उसका संघर्ष बढ़ सकता है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button