Delhi

शीतकालीन सत्र: हंगामे के बीच 1 मिनट में लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित।

नई दिल्ली,25 नवंबर 2024

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट के भीतर ही स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विपक्षी सदस्य अडानी मामले और उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा को लेकर हंगामा करने लगे, जिस पर अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।दोपहर में जब कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और अन्य विपक्षी सदस्य हिंसा के मुद्दे पर चर्चा करने की कोशिश करने लगे। शोर-शराबे के चलते पीठासीन सभापति ने कार्यवाही को एक मिनट में ही दिनभर के लिए स्थगित कर दिया। मंगलवार को संविधान दिवस के कारण लोकसभा की बैठक नहीं होगी और कार्यवाही बुधवार से पुनः शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, बोला... “मैं चोर नहीं, मोहब्बत में आया था”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link