Sitapur City

जमीन विवाद में महिला की हत्या…भतीजों ने लोहे के बाट से सिर कूच डाला

अटरिया थाना क्षेत्र में हुई वारदात, घर में अकेले रही महिला पर अचानक हुआ हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी फरार

सीतापुर, 22 फरवरी 2026:

अटरिया थाना क्षेत्र के जजौर गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर के अंदर आराम कर रही एक महिला पर उसके ही भतीजों ने लोहे के बाट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

गांव में रहने वाले आमोद कुमार की पत्नी उमा शनिवार शाम करीब पांच बजे अपने घर में चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र से आए रिश्ते में लगने वाले भतीजे देबू और सक्षम उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जमीन बेचने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों युवकों ने घर में रखा करीब एक किलो वजन का लोहे का बाट उठाकर उमा के सिर पर कई बार वार कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

चीख पुकार सुनकर उनके पति आमोद कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों की मदद से घायल महिला को तुरंत हिंद अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटे इलाज चलने के बाद देर शाम उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही अटरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। परिजनों की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह... गोरखपुर पहुंचे सीएम ने दी श्रद्धांजलि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link