Maharashtra

महिलाओं को आत्म-सुरक्षा के लिए अपने पर्स में चाकू और मिर्च पाउडर रखना चाहिए : मंत्री गुलाबराव पाटिल

जलगांव, 9 मार्च 2025

महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने शनिवार को सुझाव दिया कि महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए अपने पर्स में चाकू, मिर्च पाउडर और लिपस्टिक रखनी चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ शिवसेना नेता ने महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें एमएसआरटीसी बस किराया आधा करना, लड़की बहिन योजना और लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा शामिल है। उन्होंने कहा, “भले ही हम महिला सशक्तीकरण की बात करें, लेकिन आज बुरी घटनाएं हो रही हैं…जब हम शिवसेना प्रमुख (बाल ठाकरे) के विचारों से प्रेरित थे, तो पत्रकारों ने उनकी इस बात के लिए कड़ी आलोचना की थी कि उन्होंने कहा था कि महिलाओं को लिपस्टिक के साथ मिर्च पाउडर और रामपुरी चाकू रखना चाहिए।”

पाटिल ने कहा, “लेकिन आज भी यही स्थिति है। मैं आज की युवा महिलाओं से आत्मरक्षा के लिए ऐसी वस्तुएं ले जाने का अनुरोध करता हूं।”

ये भी पढ़ें:

वह महिलाओं के खिलाफ अपराध के हालिया मामलों का जिक्र कर रहे थे, जिनमें 25 फरवरी को पुणे में एमएसआरटीसी डिपो में 26 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की घटना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : मालन पुल का विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, आवागमन हुआ आसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link