Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : 2 बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत, दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत

रायपुर, 16 मार्च 2025

कोरिया बैकुंठपुर में रफ्तार ने फिर 4 लोगों की जान ले ली. घटना में 2 बाइकों के बीच आमने सामने की टक्कर में चारों की जान चली गई. हादसे में एक युवक की हालत गंभीर है. घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों के शव पूरे सड़क पर बिखर गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहले अस्पताल पहुंचाया फिर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आ रही थी. स्पीड को काबू नहीं कर पाने के चलते दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. गुस्साए लोगों का कहना था कि जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां स्पीड कंट्रोल के लिए स्पीड ब्रेकर लगाया जाए. ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पुलिस पालन कराए. तभी इस तरह के रोज होने वाले हादसे रोके जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  3 सेकंड में 100 की रफ्तार, 31 लाख की कीमत...भारत में लॉन्च हुई Ducati XDiavel V4, जानिए इसके ये खास फीचर्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link