Lucknow City

इलेक्ट्रिक सामान बताकर पार्सल में भरी 44 लाख की विदेशी सिगरेट…चारबाग स्टेशन पर माल जब्त

लंबे समय से पार्सल के जरिये चल रहा था तस्करी का खेल, अवध-आसाम एक्सप्रेस में दीमापुर से भेजी गई थी खेप, RPF की सूचना पर कस्टम व राज्य कर विभाग ने जब्त की विदेशी सिगरेट

लखनऊ, 16 मई 2026:

चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने 44 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की विदेशी सिगरेट बरामद की है। जांच में पता चला है कि सिगरेट की यह खेप पार्सल के जरिए दीमापुर से लखनऊ भेजी गई थी। कस्टम विभाग ने माल को कब्जे में लेकर तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस से दीमापुर से आए कुछ पार्सलों में संदिग्ध सामान है। इसके बाद पार्सल कार्यालय में पहुंचे आठ पैकेटों पर नजर रखी गई और मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया कि डिलीवरी आरपीएफ की मौजूदगी में ही कराई जाए।

काफी देर तक कोई भी व्यक्ति पार्सल लेने नहीं पहुंचा। इसी दौरान आरपीएफ को पुख्ता जानकारी मिली कि पैकेटों में विदेशी सिगरेट भरी हुई हैं। सूचना मिलते ही कस्टम विभाग और राज्य कर विभाग को मौके पर बुलाया गया।

ये भी पढ़ें:

आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा, कस्टम विभाग और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने पार्सलों की जांच की। पैकेटों में घोषित इलेक्ट्रिक सामान की जगह विदेशी ब्रांड की ESSE LIGHT और Win सिगरेट मिलीं।

जांच में पार्सल से 4 लाख 40 हजार 600 विदेशी सिगरेट बरामद हुईं। कस्टम विभाग के मुताबिक इनकी अनुमानित कीमत 44 लाख 6 हजार रुपये है। अधिकारियों का कहना है कि सिगरेट अवैध तरीके से भारत लाई गई थीं। पूरा माल सीज कर लिया गया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Birthday पर खत्म हुई जिंदगी, महानगर में 8वीं मंजिल से कारोबारी ने लगाई छलांग, सदमे में परिजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button