Lucknow City

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा ऐशबाग, 5,500 रुद्रों के साथ हुआ सपादलक्ष रुद्राभिषेक

लखनऊ में सावन के प्रथम दिन 540 लीटर गंगाजल और 3 कुंतल गौ-दूध से हुआ महाअभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोककल्याण व सुख-समृद्धि की कामना

लखनऊ, 30 जुलाई 2026:

सावन मास के प्रथम दिन गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ का ऐशबाग रामलीला मैदान भगवान शिव की भक्ति में सराबोर हो उठा। शिव सेवा परिवार की ओर से आयोजित 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक में तमाम श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक और पूजन कर लोककल्याण, सुख-समृद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में प्रमुख आचार्य गिरजाशंकर दीक्षित, शिवशंकर पाण्डेय एवं डॉ. योगेश व्यास सहित पांच सहयोगी आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव एवं शिव परिवार का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया। पूजन में आवाहन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, सुगंधित जलाभिषेक, वस्त्र, यज्ञोपवीत, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आरती और पुष्पांजलि सहित सभी वैदिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए।

आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रामलीला मैदान में 27 चैकियों पर शिव परिवार के साथ 5,500 रुद्र स्थापित किए गए जहां श्रद्धालुओं ने एक साथ रुद्राभिषेक किया। भगवान शिव के महाअभिषेक के लिए विशेष रूप से ऋषिकेश से 540 लीटर गंगाजल और 3 कुंतल गौ-दूध मंगाया गया, जिससे पूरे आयोजन का आध्यात्मिक वातावरण और अधिक दिव्य बन गया।

ये भी पढ़ें:

आयोजक हरिश्चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया। पूजन के उपरांत उपयोग की गई मूर्तियों का रामलीला मैदान परिसर में निर्धारित स्थान पर बनाए गए गड्ढे में विधिवत विसर्जन किया गया।
lucknow-aishbagh-sapadlaksh-rudrabhishek-sawan-first-day (2)

Advertisement

इस अवसर पर हरिश्चन्द्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, राजेंद्र अग्रवाल, सूर्य प्रकाश शुक्ला, अरविंद तिवारी, उमेश शर्मा, पवन मनोचा, लोकेश अग्रवाल, शिवम बंसल, संदीप कांत, विनोद अग्रवाल, उत्कर्ष त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, सतीश चंद्र मिश्रा, दीपक बाजपेई, संजय श्रीवास्तव, नीरज मिश्रा, मयंक मनोचा, वर्षा शर्मा, उज्ज्वल शुक्ला, अनुज अग्रवाल, संजय सोनकर सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Diwali-Chhath Puja : UP में 24 घंटे मिलेगी बिजली, कटौती की तो खैर नहीं! कनेक्शन काटने पर भी रोक

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link