Uttar Pradesh

यूपी में इधर से उधर हुए राज्य वन सेवा के 23 अफसर, जिलों को मिले नए डीएफओ

लखनऊ, 27 जून 2025:

यूपी की योगी सरकार ने राज्य वन सेवा के 23 अफसरों को इधर से उधर कर दिया। इसके तहत जिलों में नए डीएफओ पहुंच गए हैं। इसमें आसपास के जिलों के साथ दूरदराज के जनपद भी शामिल हैं।

जारी आदेशों के तहत अमरकांत शुक्ला को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, तौफीक अहमद को उत्तर प्रदेश वन निगम, आशुतोष पांडे को वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में तैनाती दी गई है। वहीं जिलों में हरिकेश नारायण यादव को प्रभारी डीएफओ संतकबीरनगर, राकेश कुमार को प्रभारी डीएफओ मिर्जापुर, प्रोमिला को प्रभारी डीएफओ जौनपुर, प्रीति यादव को प्रभारी डीएफओ संभल, अर्शी मलिक को प्रभारी डीएफओ हापुड़, शिरीन को प्रभारी डीएफओ बस्ती नियुक्त किया गया है। इसी तरह संजय कुमार मल्ल को प्रभारी डीएफओ मैनपुरी, चंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी डीएफओ औरैया, राजीव कुमार को प्रभारी डीएफओ फर्रुखाबाद बनाया गया है।

वहीं प्रदीप कुमार वर्मा को प्रभारी डीएफओ बदायूं, अमित सिंह को प्रभारी डीएफओ सुल्तानपुर, उमेश तिवारी को प्रभारी डीएफओ अंबेडकरनगर, दिलीप कुमार तिवारी को प्रभारी डीएफओ ओबरा, मानेंद्र सिंह को प्रभारी डीएफओ फिरोजाबाद, विनीता सिंह को प्रभारी डीएफओ अमरोहा, संजीव कुमार को प्रभारी डीएफओ कासगंज बनाया गया है। इसके साथ ही हरेंद्र सिंह को प्रभारी डीएफओ बुलंदशहर, राकेश चंद्र यादव को प्रभारी डीएफओ हाथरस, कमल कुमार को प्रभारी डीएफओ रेनुकूट और विनोद कुमार को प्रभारी डीएफओ शाहजहांपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ पहुंचे उपराष्ट्रपति, सीएम बोले...शिखर देखिए, नींव की मेहनत भी याद रहे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link