Uttar Pradesh

“खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से 4 महिलाओं की मौत, योगी ने जताया दुख”

कासगंज,12 नवंबर 2024

कासगंज के मोहनपुरा गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान हुए हादसे में तीन महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे मिट्टी में दब गए, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है, जबकि राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। कासगंज की डीएम और एसपी ने बचाव अभियान की अगुवाई की।

कासगंज में हादसे के बाद जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम जारी है। अब तक तीन महिलाओं और एक लड़के के शव निकाले गए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह हादसा देवोत्थान एकादशी के दिन हुआ, जब महिलाएं चूल्हे की लिपाई के लिए पीली मिट्टी खोद रही थीं। अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई और कई लोग दब गए, जिनका बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें  बार-बार स्कूल न जाने पर पिता ने डांटा, 11 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link