Uttarakhand

सड़कें चमकेंगी, संवरेंगे खेल मैदान… हुआ ये ऐलान

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, युवाओं, छात्रों और ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 10 जून 2026:

कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को अपने तीन दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन थलीसैंण क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, सड़क, खेल और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

डॉ. रावत ने राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान और सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

Infrastructure Boost Government Announces New Roads (1)

उन्होंने 1.09 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग के 1.25 किलोमीटर डामरीकरण एवं उफरैंखाल-घण्डियाल मोटर मार्ग से भेड़गांव मल्ला मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री ने ग्राम कलाण स्थित भैरव मंदिर परिसर में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

राजकीय इंटर कॉलेज उफरैंखाल के निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, सड़क, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रजनी रावत, अंजली जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख मनवर सिंह, उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, बीडीओ टीकाराम सहित कई विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : सारी गांव बना ग्रामीण पर्यटन का केंद्र, होम स्टे संस्कृति से बदली तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link