Uttar Pradesh

“तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 3 युवकों की मौत”

मिर्जापुर,4 नवंबर 2024

लालगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार चार युवकों में से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पतलुखी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान सलमान (20), जावेद (19) और विजय (18) के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल साहिल (22) का इलाज मंडलीय अस्पताल में जारी है।

फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
जानकारी केअनुसार, चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज की ओर जा रहे थे। पतलुखी गांव के पास फ्लाईओवर के सपोर्ट रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों के परिजनों में छाया मातमइस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में गहरा मातम छा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल भावुक हो गया। लालगंज थाना प्रभारी संजय सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा को मिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस : चमकेगा खेल भविष्य, ताजनगरी बनेगी ओलंपियनों की नर्सरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link