NationalUncategorized

George Kurian Resignation : जॉर्ज कुरियन ने छोड़ा केंद्र का मंत्री पद, राष्ट्रपति ने मंजूर किया इस्तीफा

राज्यसभा कार्यकाल खत्म हुआ, रवनीत सिंह बिट्टू के साथ उन्हें भी नहीं मिला था चुनाव के लिए दोबारा मौका, कार्यकाल खत्म होने की वजह से जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया

न्यूज डेस्क, 23 जून 2026:

केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रहे जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को खत्म हो गया था। हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था, जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। कुरियन के पास अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी थी।

जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में ईसाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले गिने-चुने चेहरों में शामिल थे। माना जा रहा है कि राज्यसभा में दोबारा मौका नहीं मिलने के बाद उनका मंत्रिमंडल में बने रहना संभव नहीं था।

ये भी पढ़ें:

18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने दो केंद्रीय मंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन को उम्मीदवार नहीं बनाया था। दोनों नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा था। जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को पूरा हुआ, जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  शेफाली जरीवाला के घर मिलीं 3 दवाएं, क्या हार्ट अटैक से जुड़ा है इनका कनेक्शन?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link