Uttarakhand

झमाझम बारिश से खिला मौसम… गर्मी से राहत, बर्फबारी-ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग की एडवाइजरी, पर्वतीय क्षेत्रों के लोग अपडेट जानकारी पर रखें नजर, प्रशासन की लोगों से सावधानी बरतने व खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 24 जून 2026ः

राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शहर व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पहले ही देहरादून सहित प्रदेश के आठ जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग ने बारिश, तेज हवाएं चलने और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। बुधवार को मौसम विभाग का पूर्वानुमान काफी हद तक सही निकला और राजधानी में मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
dehradun-uttarakhand-weather-update-rain-hailstorm-alert

ये भी पढ़ें:

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। विभाग का अनुमान है कि वर्तमान बारिश और बादलों की सक्रियता के चलते अगले दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है।

मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें। विभाग ने 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी जताई है। बदलते मौसम के बीच प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  SIR: 98.22 प्रतिशत गणना प्रपत्र वोटरों तक पहुंचे, दो लाख का डाटा दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button