Uttarakhand

LPG की किल्लत के बीच कालाबाजारी का खेल जारी… बंद कमरे से 32 सिलेंडर बरामद

निरंजनपुर में बंद पेट्रोल पंप के पीछे चल रहा था स्टॉक, देर रात पुलिस की रेड, घरेलू, कमर्शियल समेत पेट्रोमैक्स सिलेंडर मिले, एक आरोपी गिरफ्तार

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 19 अप्रैल 2026:

शहर में LPG की किल्लत पर प्रशासन की सख्ती असर नहीं दिखा पा रही है। कालाबाजारी जारी है इसकी पुष्टि खुद पुलिस की धरपकड़ में हुई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर एक कमरे से 32 सिलेंडर बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे एक कमरे में अवैध रूप से सिलेंडर रखे गए हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो अंदर सिलेंडरों का जखीरा मिला। जांच में 21 भरे घरेलू सिलेंडर, 6 खाली घरेलू सिलेंडर, एक भरा कमर्शियल सिलेंडर, 4 भरे पेट्रोमैक्स सिलेंडर बरामद हुए। कुल संख्या 32 रही। ये सभी सिलेंडर कालाबाजारी के मकसद से जमा किए गए थे।

ये भी पढ़ें:

मौके से भूपेन्द्र मंडल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है, फिलहाल ब्रह्मपुरी इलाके में रह रहा था। छापेमारी के दौरान पूर्ति विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बरामदगी के आधार पर पटेलनगर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई में कोतवाली पटेलनगर की पुलिस टीम शामिल रही।

ये भी पढ़ें  कार्यक्रम से पहले अमर सिंह मेहता के परिजनों से मिले राहुल, बोले- कांग्रेस पार्टी उनके साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button