
योगेंद्र मलिक
देहरादून, 26 जून 2026:
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से अलग किए जा रहे एक व्यावसायिक निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर Sealing Action किया। एमडीडीए का कहना है कि नियमों के खिलाफ होने वाले निर्माण पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्राधिकरण के मुताबिक भरत विहार, मेन हरिद्वार रोड, ऋषिकेश स्थित निर्माण का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि भवन का निर्माण स्वीकृत Map से अलग किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि Setback एरिया में भी निर्माण किया गया, जो भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन है।
एमडीडीए ने बताया कि संबंधित पक्ष को पहले नियमों के मुताबिक सुधार करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालन नहीं होने पर नियमानुसार निर्माण को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन टीम, अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्राधिकरण का कहना है कि देहरादून और ऋषिकेश समेत पूरे क्षेत्र में Illegal Construction, अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे Commercial Construction पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां सीधे प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि स्वीकृत मानचित्र से अलग निर्माण और Setback का उल्लंघन गंभीर मामला है। प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और नियमों के खिलाफ चल रही गतिविधियों पर अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि निरीक्षण अभियान लगातार चल रहा है। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां सीलिंग समेत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।






