Uttarakhand

घास छीलने गईं महिलाओं पर गुलदार का हमला… एक की मौत, गांव में दहशत

नैनीडांडा क्षेत्र में हुई घटना, हमले में दूसरी महिला सुरक्षित, वन विभाग की टीम ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील, गुलदार को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग

राजकिशोर तिवारी

पौड़ी गढ़वाल, 27 जून 2026ः

पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा विकासखंड में शनिवार सुबह गुलदार ने घात लगाकर एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ रही एक महिला की जान बच गई। मौके पर जमा ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुलदार के क्षेत्र में होने से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नैनीडांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली निवासी दो महिलाएं शांति देवी और सुशीला देवी सुबह घर से गांव के ऊपरी हिस्से में घास काटने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने सुशीला देवी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शांति देवी ने लोगों को बुलाने के लिए शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। टीम ने लोगों से सतर्क रहने को कहा और गुलदार को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया। वहीं, घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही।

READ MORE

ये भी पढ़ें  वृद्धाश्रम पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या... बुजुर्ग महिलाओं के साथ बिताया समय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button