Uttarakhand

स्कूटी पर निकले मंत्री गणेश जोशी…सैनिक कल्याण निदेशालय का लिया जायजा

ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों से सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे अपनाने की अपील की, हरिद्वार में सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र भी साइकिल से दफ्तर पहुंचे

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 18 मई 2026:

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सोमवार को स्कूटी से अपने सरकारी कार्यक्रमों के लिए निकले और कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचकर विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस पहल को प्रधानमंत्री के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से जोड़ा।

मंत्री ने निदेशालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा की और अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण की हिफाजत आज वक्त की बड़ी जरूरत है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 6.01.20 PM

गणेश जोशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सप्ताह में एक दिन शनिवार को नो व्हीकल डे के तौर पर मनाने की अपील की। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया। साथ ही ऊर्जा बचत के लिए सप्ताह में एक दिन आंशिक वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था अपनाने का सुझाव भी दिया। उधर हरिद्वार के सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र साइकिल से रोशनाबाद स्थित जिला कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button