Lucknow City

Lucknow : अलीगंज हादसे के बाद फिर उठीं लपटें, हाईवे किनारे Cold Storage आग से घिरा, अनहोनी टली

चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर उठते धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। किसी जनहानि की सूचना नहीं, दमकल की 15 गाड़ियां पहुंचीं, अंदर रखे किराने के सामान ने किया पेट्रोल का काम

लखनऊ, 28 जून 2026:

अलीगंज की बिल्डिंग आग में 15 लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रविवार सुबह राजधानी एक बार फिर बड़े Fire Incident की चपेट में आ गई। चिनहट थाना क्षेत्र में लखनऊ- अयोध्या हाईवे किनारे बीच आबादी में बने करीब 20 साल पुराने हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धुएं का गुबार करीब चार किलोमीटर दूर कमता इलाके से भी साफ दिखाई देता रहा।

lucknow-chinhat-himalayan-cold-storage-massive-fire-accident (2)

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां, दो हाइड्रोलिक मशीनें और बड़ी संख्या में फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक लगातार पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश जारी रही। कई घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।
3

ये भी पढ़ें:

कोल्ड स्टोरेज में इस समय हल्दी, मिर्च समेत जनरल स्टोर का सामान रखा गया था। आग अंदर की तरफ भड़कने से लपटों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। सड़क की ओर से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगाकर ऊपर से पानी डाला गया। आग के बीच स्टोरेज के अंदर से कई बार धमाकों जैसी आवाजें भी सुनाई देती रहीं। वहीं मिर्च जलने से उठ रही तेज झार और धुएं के कारण फायरकर्मियों को राहत कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्टोरेज के मालिक राहुल गुप्ता सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। फायर विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद कारणों की जांच करेगा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के मकानों और प्रतिष्ठानों को खाली करा दिया। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई, ताकि राहत और बचाव अभियान बिना किसी रुकावट के चल सके। आग बुझाने के लिए आसपास के होटल और रेस्टोरेंट से भी पानी की व्यवस्था की गई।

राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि राजधानी में कुछ ही दिनों के भीतर आग की दूसरी बड़ी घटना ने सुरक्षा इंतजामों और Fire Safety को लेकर फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ मेट्रो की नई पहल : महिलाओं के लिए ‘मायदीदी’ ईवी-बाइक सेवा, 5 किमी तक सफर सिर्फ ₹15 में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link