Entertainment

लोग स्टार बनते गए, मैं पीछे रह गया… 90 के दशक में मिला रिजेक्शन, फिर ऐसे बदली रवि किशन की किस्मत

रियलिटी शो 'अलायंस' में रवि किशन का छलका दर्द बोले- सब कुछ आता था फिर भी नहीं मिला काम, जिन मंचों पर कभी बुलावा नहीं मिला आज वहीं मुख्य अतिथि बनकर जाते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, 29 जून 2026:

एक्टर और पॉलिटिशयन रवि किशन इन दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं जिसमें वह अपनी बेटी रिव्वा किशन के साथ शामिल हुए हैं। इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। यह शो हाल ही में ओटीटी के अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ। शो के दौरान रवि किशन ने अपने संघर्ष की कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काम नहीं मिल रहा था।

सब कुछ था फिर भी नहीं मिला काम

रवि किशन ने बताया कि पहले लोग मुझे रिजेक्ट कर देते थे। 90 के दशक में मैं देख रहा था कि लोग स्टार बनते जा रहे थे और मुझे काम नहीं मिल रहा था। मेरी आवाज अच्छी थी मैं फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंड के मुताबिक पूरी तरह फिट था। मुझे घुड़सवारी, फाइट, उर्दू, हिंदी, थिएटर, डांस सब कुछ आता था लेकिन इसके बावजूद मैं पीछे रह गया और बाकी लोग मुझसे आगे निकल गए।
ravi-kishan-alliance-reality-show-opens-up-90s-struggle-rejection (2)

ये भी पढ़ें:

सोचा था मेरा समय भी आएगा

रवि किशन ने बताया कि मुझे लगता था कि जब उन एक्टर्स का समय आया है तो मेरा भी आएगा लेकिन ये नहीं पता था कि मेरा समय 34 साल बाद आएगा। हालांकि उन्होंने उम्मीद कभी नहीं छोड़ी और मेहनत करते रहे।

एक्टर ने आगे कहा कि जब किस्मत बदली तो ऐसी बदली कि सब देखते रह गए। उन्होंने याद किया कि कैसे एक ही साल में उन्होंने फिल्मों के कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए और उन्हें उन मंचों और कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया जाने लगा जहां कभी उन्हें एंट्री तक नहीं मिलती थी। उनके मुताबिक यह उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था।

अब ओटीटी, रियलिटी शो में भी मचा रहे धमाल

आज रवि किशन अपने करियर के अच्छे दौर में हैं। हाल ही में किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में उनके काम की काफी तारीफ हुई। उनके पुलिस अफसर के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्हें हर तरफ से खूब प्रशंसा मिली। इसके अलावा वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ में भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया। अब आने वाले दिनों में वे ‘मिर्जापुर द मूवी’ में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही वह ‘मां बहन’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’, ‘फन ऑन द रन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं।
ravi-kishan-alliance-reality-show-opens-up-90s-struggle-rejection (3)

रवि किशन रियलिटी शो अलायंस में कंटेस्टेंट के तौर पर अपनी बेटी के साथ हिस्सा ले रहे हैं। यह एक फैमिली और रिलेशनशिप आधारित रियलिटी शो है जिसमें अलग-अलग सेलिब्रिटी जोड़े या परिवार के सदस्य एक साथ चुनौतियों और टास्क में हिस्सा लेते हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  89 साल की उम्र में अचानक खामोश हो गई वीरू की आवाज, अगले महीने रिलीज होनी थी फिल्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button