Government policiesUttarakhand

Uttarakhand : युवाओं को मिला बड़ा मौका, FTII पासआउट छात्रों के खाते में पहुंची Scholarship

उत्तराखंड Film Policy 2024 का असर अब जमीन पर दिखने लगा, FTII से पढ़ाई पूरी करने वाले तीन युवाओं को लाखों रुपये की Scholarship मिली, सरकार ने फिल्म शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेरिट आधारित सहायता शुरू की

देहरादून, 30 जून 2026:

उत्तराखंड सरकार की Film Policy 2024 का फायदा अब राज्य के युवाओं तक पहुंचने लगा है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने Film and Television Institute of India (FTII) से पढ़ाई पूरी करने वाले तीन युवाओं को छात्रवृत्ति जारी कर दी है। सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को फिल्म जगत में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहारा देना है।

फिल्म नीति के तहत उत्तराखंड के स्थायी निवासी ऐसे छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाती है, जिन्होंने FTII, सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता या किसी दूसरे प्रतिष्ठित संस्थान से फिल्म से जुड़ा कोर्स पूरा कर प्रमाणपत्र हासिल किया हो। कोर्स पर हुए खर्च के आधार पर एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 75 प्रतिशत, जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों को 50 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के उखीमठ निवासी प्रवीण सेमवाल को एक वर्षीय स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 65,682 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। चमोली के हरनी (मुंदोली) की कविता को दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स के लिए 1,27,619 रुपये मिले हैं। वहीं नैनीताल के तल्लीताल निवासी देवेश भट्ट को तीन वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स के लिए 1,38,990 रुपये की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। तीनों ने FTII Pune से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
uttarakhand-film-policy-2024-scholarship-ftii-youth-cm-dhami (2)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में रचनात्मक प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार उन्हें बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि Film Policy 2024 के जरिए फिल्म शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं को आर्थिक मदद देकर उनके करियर को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button