CrimeUttarakhand

केतन मर्डर केस : टिहरी जा रहे भीम आर्मी के काफिले को रोका, पुलिस पर दागे सवाल

केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे कार्यकर्ता, डीएल रोड चौक पर पुलिस ने रोका, डालनवाला थाने ले जाकर हिरासत में बैठाया, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 30 जून 2026:

Ketan Murder Case को लेकर मंगलवार को देहरादून में उस समय हलचल बढ़ गई, जब पीड़ित परिवार से मिलने टिहरी जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर डालनवाला थाने पहुंचाया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई।

भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डीएल रोड चौक पर जुटे थे। यहां से सभी टिहरी के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन पुलिस ने आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर डालनवाला थाने ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:

थाने में उमेश कुमार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को बिना कोई ठोस वजह बताए रोका गया। उनका कहना था कि भीम आर्मी केवल Ketan Murder Case के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने जा रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन पहले हरिद्वार में नगीना सांसद चंद्रशेखर समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रोक दिया था।

उमेश कुमार ने कहा कि केतन की हत्या के बाद प्रदेश में लोगों के बीच डर और नाराजगी का माहौल है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी की लड़ाई सिर्फ केतन के परिवार को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाने की भी है।

डालनवाला थाने में जिलाध्यक्ष कपिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष शेखर चंदोगिया, अंकित गौतम, बंटी सूर्यवंशी, विजय कुमार, आकाश जाटव, गजेंद्र सिंह, हेमंत, दिलाराम रवि, मनोज कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  पार्षद पर पर्यावरण-मित्र की पिटाई का आरोप... सफाई कर्मियों का कार्य बहिष्कार का ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button