Uttarakhand

MDDA Action : ऋषिकेष में भू-माफियाओं पर कार्रवाई, कई जगह सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

बिना मंजूरी बन रही बहुमंजिला इमारतों पर लगा ताला, करीब पांच बीघा में विकसित अवैध प्लॉटिंग हटाई गई, एमडीडीए ने साफ किया, अवैध Construction और Illegal Plotting पर आगे भी लगातार चलेगा अभियान

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 1 जुलाई 2026:

ऋषिकेश में अवैध निर्माण और Illegal Plotting के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अभियान चलाते हुए एक साथ पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। गंगा नगर से लेकर आमबाग तक बिना मंजूरी तैयार हो रही बहुमंजिला इमारतों को सील किया गया, जबकि करीब पांच बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर जेसीबी चलाकर सड़कें, सीमांकन और दूसरे निर्माण हटा दिए।

अभियान की शुरुआत गंगा नगर स्थित परशुराम चौक के पास हुई, जहां बिना स्वीकृत मानचित्र के बन रही एक बहुमंजिला इमारत को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम आमबाग पहुंची, जहां दो अलग-अलग स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
rishikesh-mdda-action-illegal-construction-plotting-sealing-drive (2)

ये भी पढ़ें:

कार्रवाई के अगले चरण में आमबाग के गायत्री विला इलाके और गली नंबर 2 में बिना मंजूरी तैयार हो रही दो अन्य बहुमंजिला इमारतों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। एमडीडीए अधिकारियों के मुताबिक सभी निर्माण तय नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे थे।

प्राधिकरण का कहना है कि ऋषिकेश में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर जांच में शिकायतें सही मिलने के बाद कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार बिना मंजूरी विकसित की जा रही कॉलोनियां भविष्य में सड़क, सीवर, पेयजल समेत दूसरी बुनियादी सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं।
rishikesh-mdda-action-illegal-construction-plotting-sealing-drive (3)

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सुनियोजित शहरी विकास है। बिना मंजूरी भवन निर्माण या प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि भवन निर्माण या भूमि विकास शुरू करने से पहले सभी जरूरी मंजूरियां जरूर लें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नोटिस, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Kedarnath Redevelopment पर फोकस, मुख्य सचिव बोले- यात्रा से पहले काम की रफ्तार तेज करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link