AyodhyaHealth

Doctors Day : ‘वॉक ए थान’ में दिखा डॉक्टरों का जोश, IMA ने फिटनेस संग रक्तदान का दिया संदेश

जिला अस्पताल से मैसानिक लॉज तक निकाला मार्च, फिट डॉक्टर्स हेल्दी नेशन थीम पर हुआ आयोजन, विधायक, एसएसपी, प्राचार्य व सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी, बड़ी संख्या में जोश से शामिल हुए चिकित्सक

अनिल निषाद

अयोध्या, 1 जुलाई 2026:

Doctors Day 2026 के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की अयोध्या इकाई ने बुधवार को वॉक ए थान का आयोजन किया। कार्यक्रम का मकसद डॉक्टरों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना, साथ ही लोगों तक स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाना रहा।

डॉक्टरों का मार्च जिला अस्पताल से शुरू होकर मैसानिक लॉज तक निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अगुवाई IMA के जिलाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने की। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने हरी झंडी दिखाकर पद मार्च को रवाना किया।
doctors-day-2026-ayodhya-ima-walkathon-fit-doctors-healthy-nation (2)

ये भी पढ़ें:

इस बार Doctors Day कार्यक्रम की थीम Fit Doctors Healthy Nation रखी गई। आयोजकों ने कहा कि जब डॉक्टर खुद स्वस्थ रहेंगे तो मरीजों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे, साथ ही समाज को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करेंगे। वॉक ए थान में डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. आरबी वार्षेन, डॉ. रजनीश वर्मा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. सुषमा त्रिवेदी, डॉ. विनीत सिंह समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर चिकित्सकों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश भी दिया। इस दौरान डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित समाज बनाने में भी उनकी अहम जिम्मेदारी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Ayodhya : टिन्नू-मनीष से खुलेंगे राम मंदिर चढ़ावा चोरी के राज? 39 घंटे की रिमांड में पूछताछ शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button