Uttarakhand

हर तरफ #DhamiKe5Saal की चर्चा, National Political Trend में सबसे ऊपर पहुंचा हैशटैग

सोशल मीडिया पर हजारों पोस्ट, वीडियो, ग्राफिक्स की बाढ़, पांच साल के फैसलों से लेकर Development Model तक रही चर्चा, X पर दिनभर बना रहा सबसे बड़ा Political Trend

देहरादून, 4 जुलाई 2026:

सोशल मीडिया पर अक्सर किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, ग्लोबल इवेंट, फिल्म स्टार, क्रिकेट मैच या चर्चित हस्तियों के नाम ट्रेंड करते हैं। शनिवार को इन तमाम चर्चाओं के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल पूरे होने पर चला #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 Political Trend बन गया।

X पर यह हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ऊपर पहुंचा, जिसने उत्तराखंड की राजनीति को पूरे देश की डिजिटल चर्चा के केंद्र में ला दिया। दिनभर हजारों यूजर्स ने पोस्ट, वीडियो, ग्राफिक्स, रील्स और संदेश साझा किए। इनमें सरकार के पांच साल के कामकाज, बड़े फैसलों, विकास परियोजनाओं, रोजगार, पर्यटन, चारधाम यात्रा, महिला सशक्तिकरण, सीमांत इलाकों के विकास, सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी समेत कई मुद्दों पर चर्चा होती रही।

पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड सरकार के कई फैसले राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बने। समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना। इसके अलावा सख्त Anti Copying Law, धर्मांतरण विरोधी कानून, मजबूत Land Law, मदरसा बोर्ड को खत्म करने का फैसला, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे कदमों को भी सोशल मीडिया पर प्रमुखता से साझा किया गया।

रोजगार के मोर्चे पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलने, निवेश बढ़ाने की कोशिशों, किसानों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, गरीब परिवारों से जुड़ी योजनाओं को भी पोस्ट में जगह मिली। कई यूजर्स ने उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर, Tourism Sector, निवेश और कनेक्टिविटी में हुई तरक्की को भी पांच साल की बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया।

Political Experts का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी राज्य के मुख्यमंत्री से जुड़ा हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष ट्रेंड में पहुंचना केवल डिजिटल कैंपेन नहीं माना जाता। इसके पीछे बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी, लगातार ऑनलाइन एक्टिविटी, अलग-अलग राज्यों से जुड़ाव, यूजर एंगेजमेंट जैसे कई फैक्टर काम करते हैं। इसी वजह से #DhamiKe5Saal ने दिनभर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button