Uttarakhand

मुकेश अंबानी ने बदरीविशाल-बाबा केदारनाथ के चरणों में टेका माथा… इतने करोड़ का दिया दान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ-केदारनाथ धाम, दोनों धामों के लिए दिए पांच-पांच करोड़ रुपये, पूजा-अर्चना कर की देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 जून 2026ः

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सोमवार को बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुकेश अंबानी सुबह सबसे पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये की धनराशि का दान दिया। इसमें बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये के अलग-अलग दो चेक दिए। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था रही है।

ये भी पढ़ें:

बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान मौजूद रहे। केदारनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  अंकिता भंडारी केस : इंडी गठबंधन ने सीबीआई जांच को बताया ढकोसला, कहा... सुप्रीम कोर्ट की हो निगरानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link