Uttarakhand

बंडिया में गूंजे जयकारे… धामी ने किया भोलेनाथ व बजरंगबली की प्रतिमाओं का अनावरण

अनावरण समारोह में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुख्यमंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को बताया सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय, कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के दौरान दिखा उत्साह

उधमसिंहनगर, 15 जून 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण सिर्फ आस्था का विषय नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

CM Dhami Unveils Grand Statues of Lord Shiva Today (1)

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाएं लोगों के बीच सकारात्मक सोच, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करेंगी। उनके मुताबिक ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल, भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोगों ने क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन पर खुशी जताई। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत नानकमत्ता के अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  प्रबुद्ध संवाद, रोड शो, पौधरोपण व खेत में टिलर... खटीमा प्रवास में अलग अंदाज में दिखे धामी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link