Barabanki City

जुए की महफिल पर पुलिस की रेड… डरकर भागा युवक गोमती में कूदा, खोजबीन जारी

पुलिस ने छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा, पूछताछ में सामने आई साथी के नदी में कूदने की बात, एसडीआरएफ की मदद से देर रात तक नदी किनारे तलाश जारी रही, लापता युवक हैदरगढ़ के सराय रावत का रहने वाला

बाराबंकी, 15 जून 2026:

बाराबंकी के कोठी क्षेत्र में जुआरियों पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक गोमती नदी में कूदकर लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब छह बजे कोठी थाने में तैनात दरोगा अपनी टीम के साथ निकले थे। पुलिस को औसानेश्वर पुल के नीचे जुआ खेले जाने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने पीछा कर छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों में सुबेहा थाना क्षेत्र के अबू बकर, हैदरगढ़ के सराय रावत निवासी आशीष कुमार मिश्र, मायाराम, सुंदरलाल, सराय चंदेल निवासी मोहम्मद जैद और असंद्रा थाना क्षेत्र के पजावा निवासी अयोध्या प्रसाद शामिल हैं। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

ये भी पढ़ें:

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मौके पर मौजूद उनका एक साथी लापता है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि सराय रावत निवासी घनश्याम साहू पुलिस को देखकर भागा और गोमती नदी में कूद गया। इसके बाद वह नजर नहीं आया।

सूचना मिलते ही पुलिस दोबारा नदी किनारे पहुंची और तलाश शुरू की। रात करीब दस बजे SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। देर रात तक नदी और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन घनश्याम साहू का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस ने बताया कि लापता युवक के भाई सोनू के अनुसार घनश्याम अपने साथियोंनके साथ घूमने आया था तभी पुलिस का छापा पड़ गया। फिलहाल उसकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन कर रही हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  8वें वेतन आयोग से बाहर करने पर पेंशनरों में उबाल...बैठक कर शुरू की धरने की तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link