Uttarakhand

सेवा पखवाड़ा बना हजारों की जनसेवा का उत्सव, रोजगार से इलाज तक एक ही मंच पर मिली राहत

IDPL ग्राउंड में लगे शिविर में 20 हजार की मौजूदगी में 3500 से ज्यादा लोगों को सरकारी लाभ, स्वास्थ्य, पेंशन, दिव्यांग सहायता, रोजगार समेत कई सेवाएं मिलीं, पांच स्वयं सहायता समूहों को पांच-पांच लाख रुपये का पुरस्कार, जापान में नौकरी पाने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया

ऋषिकेश, 4 जुलाई 2026:

उत्तराखंड सरकार के सेवा, सुशासन और समर्पण अभियान के तहत ऋषिकेश के आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में तीन जिलों के 3500 से अधिक लोगों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने दोनों का स्वागत किया और मुख्यमंत्री के लगातार पांच साल पूरे होने पर बधाई भी दी।

2

सेवा पखवाड़ा के तहत देहरादून, हरिद्वार, टिहरी के कई विभागों ने संयुक्त रूप से बहुउद्देशीय शिविर लगाया। अलग-अलग विभागों के स्टॉल पर लोगों की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। पात्र लोगों को विभिन्न Government Schemes का फायदा भी तुरंत उपलब्ध कराया गया, जिससे एक ही जगह पर कई विभागों की सेवाएं मिल सकीं।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण Mega Health Camp रहा। यहां 1009 मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच कर इलाज किया। 212 हड्डी रोगियों, 70 महिला मरीजों, 81 आंख, नाक और कान से जुड़े मरीजों का परीक्षण हुआ। 13 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 15 Ayushman Card और 20 ABHA Card बनाए गए। शिविर में 95 एक्स-रे, 70 ब्लड टेस्ट किए गए, जबकि आयुष विभाग ने 310 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं बांटी। 23 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया गया।

3

समाज कल्याण विभाग ने विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग श्रेणी के 75 लोगों की पेंशन मौके पर मंजूर की। 10 लोगों को यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए, जबकि 280 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, मत्स्य, रेशम, पशुपालन और लीड बैंक समेत कई विभागों ने करीब 1200 लाभार्थियों को अपनी योजनाओं का लाभ दिया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट काम करने वाले स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्योगों और विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सहकारिता विभाग से जुड़े पांच स्वयं सहायता समूहों को बेहतर काम के लिए पांच-पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

4

कौशल विकास और सेवायोजन विभाग के जरिए प्रशिक्षण लेने के बाद जापान में नौकरी पाने वाले अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी के तीन युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इन युवाओं का चयन करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह के पैकेज पर हुआ है। इसके अलावा मत्स्य, उद्यान, उद्योग और डेयरी विभाग के लाभार्थियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  2027 में ‘हैट्रिक’ का लक्ष्य : उत्तराखंड भाजपा ने स्थापना दिवस पर भरी जीत की हुंकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button