Uttarakhand

उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेटः एक और गिरफ्तारी, पिस्टल-राइफल बरामद

एसटीएफ का ऑपरेशन प्रहार जारी, काशीपुर में दबिश देकर पकड़ा, अब तक 13 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी, बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की हो रही जांच

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 5 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के खिलाफ एसटीएफ का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। एसटीएफ ने इस नेटवर्क में शामिल एक और आरोपी को काशीपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में 13वीं गिरफ्तारी है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल व राइफल बरामद की गई है। एसटीएफ के अनुसार बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की गहन जांच की जा रही है। अभी इसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है।

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि एक ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस नंबर पर दो फर्जी लाइसेंस तैयार किए गए थे, जिनका उपयोग कर अवैध रूप से हथियारों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। इसके बाद एसटीएफ ने काशीपुर में दबिश देकर आरोपी पलविंदर सिंह (46 वर्ष) निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, चार कारतूस और एक राइफल बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें:

एसटीएफ के अनुसार अब तक बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं। एसटीएफ पूरे सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचना चाहती है। इसीलिए लगातार दबिश देकर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान जिसकी भी संलिप्तता सामने आ रही है, उसकी गिरफ्तारी की जा रही है। एसटीएफ के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक राज्य के विभिन्न जनपदों में कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इस सिंडिकेट में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  पूर्व सैनिकों संग धामी ने सुनी 'मन की बात', बोले- मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहे जन-जन के सपने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link