Lucknow City

भाजपा अध्यक्ष नितिन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश का तंज, बोले- स्वागत में क्यों पसरा रहा सन्नाटा?

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हमलावर हैं सपा मुखिया, कहा- जनता के गुस्से और भाजपा के भीतर की खींचतान का असर उनके स्वागत में साफ दिखा

लखनऊ, 5 जुलाई 2026:

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर अपना हमला और तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तर प्रदेश के पहले दौरे को निशाने पर लेते हुए उन्होंने दावा किया कि जनता के गुस्से और भाजपा के भीतर की खींचतान का असर उनके स्वागत में साफ दिखाई दिया।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जनता पूछ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले यूपी दौरे में जनता ने ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ के गुस्से की वजह से उनका बहिष्कार किया या फिर डबल इंजन की टकराहट के कारण यह सन्नाटा दिखाई दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन जनआक्रोश के डर से घरों में दुबका बैठा है या फिर प्रदेश छोड़कर बाहर चला गया है, नहीं तो स्वागत के लिए कुछ लोग तो जरूर दिखाई देते।
akhilesh-yadav-targets-bjp-chief-nitin-nabin-lucknow-visit-ram-mandir

सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि बेचारे नव-निर्मित अध्यक्ष जी हाथ हिलाने के लिए तरसते दिखाई दिए। आज उन्हें भी पता चल गया होगा कि ‘5’ बड़ा है या ‘7’। अखिलेश यादव ने मीडिया की वीडियो कवरेज साझा करते हुए भाजपा पर एक और तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवान से धोखा करने वालों का दुर्भाग्य देखिए कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के लिए झंडा उठाने वाले भी नहीं बचे, जो दिखाई दिए वे भी किराये पर लाए गए थे।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा की रिटर्न टिकट पहले ही कन्फर्म कर दी है। सपा प्रमुख के इस हमले के बाद प्रदेश की सियासत में राम मंदिर चढ़ावा विवाद और भाजपा-सपा के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button