Ayodhya

टावर पर चढ़कर मांगा इंसाफ, जमीन विवाद में युवक के हंगामे से हरकत में आया प्रशासन

चार महीने से जमीन पर कब्जे की शिकायत का आरोप, बिजली सप्लाई रोककर चला रेस्क्यू, राजस्व टीम ने पैमाइश कर कार्रवाई का भरोसा दिया, मौके पर पुलिस भी रही मौजूद

अनिल निषाद

अयोध्या, 5 जुलाई 2026:

अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से परेशान एक युवक रविवार दोपहर 132 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कराई गई, जिसके बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू हुई।

घटना मिश्र के पुरवा मजरे सैदपुर गांव की है। टावर पर चढ़े युवक की पहचान 20 वर्षीय विकास के रूप में हुई। चौकी प्रभारी सैदपुर क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर उससे बातचीत की। विकास का कहना था कि जब तक उसकी जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा नहीं दिलाया जाएगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा।
ayodhya-youth-anil-nishad-climbs-high-tension-power-tower-land-dispute (2)

ये भी पढ़ें:

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व टीम ने मौके पर ही युवक को भरोसा दिया कि एक सप्ताह के भीतर जमीन की पैमाइश कर नियमानुसार कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद विकास सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। युवक के नीचे आने पर प्रशासनिक अधिकारियों समेत स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

विकास की मां विजय कुमारी का आरोप है कि गाटा संख्या 565 की उनकी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर मकान बना लिया है। उनका कहना है कि पिछले चार महीनों से वे थाना, तहसील और जिला प्रशासन के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी परेशानी से तंग आकर उनके बेटे ने यह कदम उठाया। फिलहाल राजस्व विभाग ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नकली वर्दीधारी असली पुलिस को नहीं दे पाया गच्चा...गल्ला व्यापारियों को ठगने वाला गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button