CrimeUnnao City

दवा लेने निकला था किशोर, बिना दाढ़ी-बाल मिला शव, फोन व चप्पल लापता, हत्या की पहेली उलझी

चार दिन से लापता 16 वर्षीय विमल का शव झाड़ियों में मिला, अस्पताल तक नहीं पहुंचने की बात आई सामने, भाई को हत्या का शक, CDR जांच की मांग उठाई, Police पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही

प्रमोद पासी

उन्नाव, 6 जुलाई 2026:

दवा लेने के लिए घर से निकला 16 वर्षीय किशोर चार दिन बाद मृत मिला। मौरावां थाना क्षेत्र के मधऊखेड़ा गांव निवासी विमल कुमार का शव बिहार थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दाढ़ी व बाल क्लीन कर पहचान छिपाने की कोशिश की गई है।

मौरावां थाना क्षेत्र के मधऊखेड़ा गांव में रहने वाले परिवार में मृतक विमल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बचपन में ही उसकी मां का निधन हो गया था। पिता लल्लू प्रसाद ने ही बच्चों का पालन-पोषण किया। विमल मुंबई में काम करता था और कुछ समय पहले ही गांव लौटा था। परिजनों के मुताबिक विमल कुमार 2 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे बाइक से दवा लेने निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन मौरावां थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़ें:

रविवार शाम रावतपुर गांव के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर परिवार भी वहां पहुंचा, जहां शव की पहचान विमल कुमार के रूप में हुई। मृतक के भाई अमन कुमार ने बताया कि विमल दवा लेने के लिए निकला था, लेकिन दवाखाने तक पहुंचा ही नहीं। उनका कहना है कि शव मिलने की हालत कई सवाल खड़े करती है। अमन के मुताबिक विमल के बाल और दाढ़ी साफ कर दिए गए थे, जिससे पहचान छिपाने की कोशिश की गई। मोबाइल फोन व चप्पलें भी लापता थे।
unnao-missing-boy-vimal-kumar-body-found-bushes-murder-suspicion (2)

Advertisement

अमन कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी पर सीधे आरोप नहीं लगाया जा सकता, लेकिन अगर पुलिस मोबाइल की CDR और दूसरे तकनीकी सबूतों की गहराई से जांच करे तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।मौरावां थाना पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  CM योगी ने डॉ. मुखर्जी को किया नमन, बोले... 370 हटाकर पूरा हुआ उनका सपना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link