Ayodhya

अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, रामलला के किए दर्शन, चढ़ावा चोरी मामले पर ये बोले

फिल्म अभिनेता रामनगरी से जुड़ी फिल्म की कई दिन करेंगे शूटिंग, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, बोले- कुछ लोगों के गलत काम से मंदिर की प्रतिष्ठा पर नहीं पड़ेगा कोई असर

अनिल निषाद

अयोध्या, 8 जुलाई 2026ः

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ाना चोरी प्रकरण को लेकर इस समय सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे। वे रामनगरी से जुड़ी फिल्म की शूटिंग करने यहां आए हैं। शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ लोगों के गलत काम से मंदिर की प्रतिष्ठा पर कोई असर नहीं पड़ता।

अनुपम खेर ने कहा कि किसी भी नए कार्य की शुरुआत भगवान राम और हनुमान जी के आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अयोध्या में करीब 10 से 12 दिनों तक चलेगी और वे सभी लोगों की सेहत, शांति और खुशहाली की प्रार्थना करने आए हैं।

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि चोर हर जगह होते हैं, लेकिन इससे मंदिर की गरिमा और आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जैसे घर में चोरी होने पर लोग चोर को दोष देते हैं, घर को नहीं। वैसे ही मंदिर की प्रतिष्ठा को कुछ लोगों की हरकतों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा जिस मंदिर की स्थापना में 500 साल लगे, उसमें अगर कुछ लोग ऐसी हरकत करते हैं तो उससे मंदिर की मर्यादा पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। अनुपम खेर ने कहा कि दान श्रद्धा और विश्वास से किया जाता है, किसी अपेक्षा या लाभ के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि गलत काम की आलोचना होनी चाहिए, लेकिन इससे भगवान राम, सनातन धर्म या श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ता।

READ MORE

ये भी पढ़ें  गुप्तारघाट पर सरयू की सफाई... एक टन प्लास्टिक कचरा निकला, लोगों से की ये अपील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button