Uttar Pradesh

गोरखपुर में मुठभेड़ : हत्या में वांटेड गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हरेंद्र दुबे
गोरखपुर, 9 नवंबर 2024 :


यूपी के गोरखपुर में मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने हत्या के वांटेड अभियुक्त को दबोच लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
चिलुआताल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद रईस निवासी हुमायूंपुर उत्तरी श्रीवास्तव गली थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, लूट की सोने की चैन, मोबाइल, चाकू व मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मो. सैफ हत्या के आरोप में वांटेड था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  डीसीपी सिटी की माफी पर खत्म हुई डॉक्टर की हड़ताल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link