ReligiousUttar Pradesh

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अगले वर्ष सितंबर तक पूरा हो जाएगा

अयोध्या, 9 नवंबर 2024

राममंदिर में परकोटा का निर्माण अब सबसे बड़ी चुनौती। परकोटा में 800 तो मन्दिर निर्माण में खर्च होंगे 600 करोड़ रुपए-नृपेन्द्र मिश्र 


अयोध्या में राम मंदिर
का निर्माण सितंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा।

राम मंदिर निर्माण पूर्ण करने का जो लक्ष्य रखा गया था उसमें तीन माह और लग रहे हैं लेकिन सभी तकनीकी चुनौतियां पूरी कर ली गई हैं।

राम जन्मभूमि परिसर में चल रही मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद शनिवार को अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर की भव्यता में परकोटा का निर्माण अब सबसे बड़ी चुनौती है। जिसमें मंदिर से भी अधिक पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में सबसे ज्यादा खर्च परकोटे के निर्माण में आ रहा है, जहाँ मंदिर के निर्माण में लगभग 600 करोड़ रुपए लग रहे हैं तो परकोटे में 800 करोड़ रुपए की लागत आ रही है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान राम मंदिर परिसर में बन रहे सप्त मंदिर की भी समीक्षा की गई है। शेषावतार मंदिर के भी निर्माण की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि परिसर में बन रहे सभागार, विश्राम गृह और ट्रस्ट का प्रशासनिक कार्यालय इन सभी का टेंडर जारी हो चुका है। इन सभी का निर्माण 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा और सितंबर 2025 तक मंदिर का काम पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें  रायबरेली में नवरात्रि की धूम...मंदिरों में लगीं कतारें रामकथा से पहले निकली कलश यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link