Lucknow City

जन्मोत्सव पर शिवालय पहुंचे भाजपाई, राजनाथ की सेहत व लंबे जीवन के लिए हुआ रुद्राभिषेक

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया पूजन, देश की तरक्की और जनकल्याण की भी मांगी कामना, भाजपा के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 10 जुलाई 2026:

रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इस दौरान देश की तरक्की, सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई।

रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार होता रहा। भक्तिमय माहौल में कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव का उद्घोष किया और राजनाथ सिंह के स्वस्थ, दीर्घ और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ महानगर महामंत्री सत्येंद्र सिंह, मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, विनोद यादव, डॉ यूएन पांडे, सुजीत पांडे, ओबीसी मोर्चा अवध क्षेत्र के महामंत्री रामशंकर राजपूत, मंडल प्रभारी जीडी शुक्ला, कुलदीप श्रीवास्तव, हरशरण लाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, पूर्व पार्षद ताराचंद रावत और बुद्धेश्वर विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा कुलभूषण, अनूप कुमार शुक्ला, अमर त्रिपाठी, ज्योति सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मनोज चौरसिया, अंकित राजपूत, सुमित गुप्ता, शीतल रावत, गौतम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उनके नेतृत्व, देश की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में किए गए कार्यों और लखनऊ के विकास में उनकी भूमिका की भी सराहना की गई।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  BDS छात्र सोशल मीडिया से चला रहा था जिहादी मुहिम, युवाओं को फिदायीन हमलों के लिए था उकसाता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link