EntertainmentUttar Pradesh

मां गंगा की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा व सांसद राघव चड्डा, किया पूजन

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 11 नवंबर 2024:

काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति एवं आप सांसद राघव चड्ढा पहुंचे। इस अवसर पर राघव की मां और अन्य परिजन भी मौजूद थे। गंगा आरती देखकर राघव और परिणीति भावविभोर दिखे।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि परिणीति और राघव ने परिजनों के साथ गंगा पूजन किया और आरती के दौरान मुख्य आसन पर बैठकर आरती देखी। इस दौरान पति-पत्नी मंत्रमुग्ध नजर आए और मंत्रों व श्लोकों का उच्चारण करते रहे। लोगों के चिल्लाने पर दोनों ने मुस्कुराकर जवाब दिया।

परिणीति और राघव ने गंगा सेवा निधि के सदस्यों से बातचीत में कहा कि वह दोबारा इस क्षण को आत्मसात करने आयेंगे। यह हमारे जीवन का अद्भुत पल है। गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, संस्थापक सदस्य इंदु शेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव ने अंग वस्त्र, प्रसाद और मोमेंटो देकर परिणीति और राघव का स्वागत किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP : बिजनौर में नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटी पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link