Lucknow City

नौकरी नहीं, अपना कारोबार! लखनऊ में प्रो एक्सपो में 30 से ज्यादा ब्रांड, युवाओं के लिए मौका

फ्रेंचाइजी, बिजनेस लोन और सरकारी योजनाओं पर विशेषज्ञ देंगे सीधी सलाह, यूपी के युवाओं और उद्यमियों के लिए एक ही छत के नीचे कारोबार के 30 से अधिक विकल्प

लखनऊ, 19 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में युवाओं और नए उद्यमियों के लिए कारोबार के नए अवसरों का बड़ा मंच तैयार हुआ है। एक होटल में आयोजित दो दिवसीय ‘प्रो एक्सपो 2026’ में देश के 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड अपनी फ्रेंचाइजी और बिजनेस मॉडल के साथ पहुंचे हैं। आज शाम तक चलने वाले एक्सपो में युवा और निवेशक अपनी रुचि, क्षमता और बजट के अनुसार कारोबार के विकल्प तलाशने के साथ ही विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं।

रोजगार देने वाले उद्यमी बनाने पर जोर

प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी बनाने पर जोर दे रही है। प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के तहत स्टार्टअप, एमएसएमई, स्वरोजगार और निवेश को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्टार्टअप नीति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए आर्थिक और नीतिगत सहयोग दिया जा रहा है। ऐसे में ‘प्रो एक्सपो 2026’ युवाओं को बिजनेस की दुनिया में कदम रखने के लिए व्यावहारिक अवसर उपलब्ध करा रहा है।

ये भी पढ़ें:

सरकारी योजनाओं से लेकर बिजनेस लोन तक की जानकारी

यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने बताया कि एक्सपो में सरकारी योजनाओं, बिजनेस फाइनेंस, बैंक लोन, फ्रेंचाइजी निवेश, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद हैं। प्रतिभागियों को व्यवसाय शुरू करने से लेकर उसके विस्तार तक की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है। इससे नए उद्यमियों को सही बिजनेस मॉडल चुनने और निवेश से जुड़े निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

30 से ज्यादा ब्रांड, कई सेक्टर में कारोबार के विकल्प

एक्सपो में बॉम्बे कुल्फी, चाय गरम, लॉन्ड्री टीओ, किड्सालोनिया, माउंट लिटेरा, रैपअफेला, गो गैस, केईसी एग्रीटेक, क्लीन वेल, मिस्टर सैंडविच, साउथ ट्विस्ट, द सांभर सागा, मोमोवाला, वीरजी चाप, वॉशकिया, द बर्गर कंपनी, फाइव-आ-सेक, बैगलस्टीन, फ्रैंक्स, चॉकलेट बैश, GUAC, सेवन फ्राइज, स्टेलारोसा, बिग्गिस बर्गर, टीटीके प्रेस्टिज समेत 30 से अधिक ब्रांड भाग ले रहे हैं।

आयोजन के प्रचार के लिए रेडियो मिर्ची, रेडियो सिटी, रेड एफएम और बिग एफएम के माध्यम से लखनऊ समेत कानपुर, आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज और अलीगढ़ जैसे शहरों में विशेष अभियान चलाया गया। आयोजकों के अनुसार यह एक्सपो केवल फ्रेंचाइजी प्रदर्शनी नहीं बल्कि युवाओं को नौकरी से आगे बढ़कर अपना व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला मंच है।

ये भी पढ़ें  तीन पीढ़ियों का इंतजार, शहीद की धरती पर पहुंचा विकास : ऐसे बदली ठाकुर रोशन सिंह के गांव की तस्वीर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button