Uttarakhand

हाई एजुकेशन का नया रोडमैप, शोध-नवाचार व गांवों के लिए मिलकर काम करेंगे विश्वविद्यालय

उत्तराखंड विधानसभा के सभागार में निजी विश्वविद्यालयों की हुई बैठक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत हुए शामिल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी बनाने के लिए कई फैसलों पर लगी मुहर, 'विकसित भारत 2047' की थीम पर होंगे राष्ट्रीय सेमिनार

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 19 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के राजकीय और निजी विश्वविद्यालय अब शोध व नवाचार के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही सभी विश्वविद्यालय ‘विकसित भारत 2047’ की थीम पर विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार आयोजित करेंगे। विधानसभा स्थित सभागार में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित निजी विश्वविद्यालयों की बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय हुआ कि राज्य और निजी विश्वविद्यालय आपसी समन्वय से शोध व नवाचार को बढ़ावा देंगे, जिससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और शोध संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से निजी विश्वविद्यालय खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करने और स्थानीय संस्कृति, भाषा और विरासत को पाठ्यक्रमों में शामिल करने पर भी सहमति बनी।

ये भी पढ़ें:

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रत्येक विश्वविद्यालय अपने आसपास के पांच गांवों को गोद लेकर उन्हें आदर्श गांव के रूप में विकसित करने में सहयोग करेगा। इसके अलावा एक आंगनबाड़ी केंद्र या राजकीय प्राथमिक विद्यालय को भी गोद लेकर वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नशा मुक्ति, स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान भी इन कार्यक्रमों का हिस्सा होंगे।

बैठक में निजी विश्वविद्यालयों की समस्याओं और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए शासन स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने का भी निर्णय लिया गया, जिससे विश्वविद्यालयों को अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव मनुज गोयल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर धामी का फोकस...बड़ी परियोजनाओं की डेडलाइन तय

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button