Uttar Pradesh

फ़रीदाबाद : घर में पंखे से लटकी मिली मां, कमरे में मृत पाए गए बेटा और बेटी

फ़रीदाबाद, 11 नबंवर 2024

फरीदाबाद में एक घर में एक महिला और उसके दो बच्चे मृत पाए गये है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यहां बदरपुर गांव में एक 35 वर्षीय महिला अपने घर के छत के पंखे से लटकी हुई पाई गई, जबकि उसके दो बच्चों के शव भी उसी कमरे में पाए गए।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान बिहार के लखीसराय की रहने वाली रजनी, उनके तीन साल के बेटे रुद्र और पांच साल की बेटी अंकिता के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने शनिवार दोपहर उन्हें बताया कि उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद है और बार-बार खटखटाने पर कोई जवाब नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खोला और तीन शव मिले। रजनी को पंखे से लटका हुआ पाया गया, जबकि उनका बेटा बिस्तर पर और उनकी बेटी फर्श पर पड़ी थी।

Advertisement

सहायक पुलिस आयुक्त (मध्य) राजीव यादव ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और वे सोमवार को बिहार से फरीदाबाद पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मौतों के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें  सोनभद्र: चमत्कारी शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, 150 वर्षों से नीम के नीचे विराजमान हैं माता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link