Uttar Pradesh

आगरा : सांसद कंगना रनौत के खिलाफ वाद में हुई सुनवाई… नहीं रखा पक्ष

मयंक चावला

आगरा, 28 नवंबर 2024:

यूपी के आगरा की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर वाद में सुनवाई हुई। इस मामले में कंगना ने न तो अपना पक्ष रखा और न ही उनकी तरफ से कोई अधिवक्ता पेश हुए।

कंगना के खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वाद दायर किया गया था। उसी केस में सुनवाई थी। इस केस में कंगना के कोर्ट में हाजिर होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता ने वाद में भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत पर किसानों और महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। पिछली सुनवाई पर कंगना रनौत को कोर्ट की तरफ से नोटिस दिए गए थे। इस मामले में कोर्ट ने 28 नवंबर तक जवाब देने की बात कही थी। अधिवक्ता रामाशंकर ने बताया है कि कंगना की तरफ से न तो कोई अधिवक्ता भेजा गया और न ही अपना पक्ष रखा गया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी से यूपी बना निवेश और रोजगार का हब, सड़कें और हवाई मार्ग बदल रहे प्रदेश की तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link