Uttar Pradesh

मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंच डाला… अस्पताल में मौत, इलाके में दहशत

बाराबंकी, 22 फरवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र के हजरतपुर गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले में छह वर्षीय मासूम महक की मौत हो गई। लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके के लोगों में डर और आक्रोश व्याप्त है।

बच्चों के साथ खेलते समय हुआ हमला

घटना विगत दिनों की है, जब सुनील गौतम की बेटी महक अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक कुछ आवारा कुत्तों ने बच्चों को घेर लिया और हमला कर दिया। बाकी बच्चे किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन महक कुत्तों के चंगुल में फंस गई।

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों ने की बचाने की कोशिश

Advertisement

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया। महक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद हजरतपुर के ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ: कार सवार पर जानलेवा हमला: फायरिंग कर फरार हुए बदमाश, कॉलोनी में दहशत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link