Uttarakhand

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, मोदी सरकार के खिलाफ गूंजे नारे

उत्तराखंड के कैंट क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका, पेपर लीक मामले में सरकार की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल, यूथ कांग्रेस नेता बोले- पार्टी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 24 जुलाई 2026ः

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में उत्तराखंड में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कैंट क्षेत्र में किशननगर चौक पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुतला फूंका और पेपर लीक मामले को लेकर सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ है।
dehradun-congress-protest-neet-paper-leak-kishannagar-chowk (2)

यूथ कांग्रेस नेता रितेश छेत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उनका कहना था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी नीट पेपर लीक समेत विभिन्न भर्ती और परीक्षा घोटालों के मुद्दे पर युवाओं की आवाज लगातार उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हाल ही में सामने आए पेपर लीक प्रकरण पर कहा कि इससे राज्य की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की गई तो युवाओं का भविष्य प्रभावित होता रहेगा। कहा कि पेपर लीक मामले के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके। प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, मोहन जोशी, पिया थापा, दीप वोहरा, प्रमोद गुप्ता, कासिम चौधरी, अवधेश कटारिया, राजीव प्रजापति, संजय शर्मा, महताब आलम, कामिनी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : राज्यपाल व सीएम ने किया ‘भगीरथ उद्यान’ का उद्घाटन, राजा भगीरथ की प्रतिमा का अनावरण

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button